
जिला जज का सम्मान व स्वागत किया और न्यायालय परिसर की समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन दिया।
मैनपुरी जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार द्वारा कार्यभार ग्रहण किया उनका स्वागत व सम्मान इंटनेशनल ऐडवोकेट ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधुत अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने अपने साथियों के साथ फूल व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर उनके साथ आकांक्षा दुबे एडवोकेट व ओमप्रकाश कठेरिया एडवोकेट साथ मे थे ऐडवोकेट कटारिया ने जनपद न्यायाधीश को न्यायालय में अधिवताओ के समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन दिया जिसमें यह बताया कि न्यायालय परिसर में बारिश होने पर जल भराव हो जाता हैं जिससे अधिवक्ता न्यायालय में नही पहुँच पाते है जो पहुँच जाते है फिर अपने चेम्बर में नही पहुँच पाते है सड़को पर पानी भर जाता है कोई पानी की निवासी नही है उपभोक्ता फोरम में तो चारो तरफ पानी भर जाता हैं जगह जगह कचड़ा पड़ा रहता हैं जिससे मच्छर भड़ रहे हैं सुरक्षा में लगीं स्कैनर मशीन खराब है डोर डिटेक्टर खराब है सीसीटीवी काम नही कर रहे है वाहन स्टेण्ड पर कोई टीनशेड नही है सभी समस्याओं को जिला न्यायाधीश से विस्तार से सुना और तुरंत ही दी गई समस्याओं पर कार्यवाही करने को कहा और न्यायालय परिसर का भ्रमण करने के आश्वासन भी दिया ओर समस्याओं का समाधान करने की कहा गया।