प्रमुख कॉलोनियों में पाइप लाइन से मिलेगी पीएनजी

प्रमुख कॉलोनियों में पाइप लाइन से मिलेगी पीएनजी

कासगंज। शहर में प्रदूषण कम करने की एक और बड़ी योजना पर केंद्र सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार के आदेश पर कासगंज में नेचुरल गैस की घरेलू और वाणिज्यिक, औद्योगिक आपूर्ति करने की योजना पर काम शुरू हो गया। यह गैस आपूर्ति मेघा गैस देगी। पहले वाहनों के लिए फिर आवासीय कॉलोनियों में लाइन डालकर घरों के लिए दी जाएगी। शहर की कॉलोनियों में इसका सर्वे कर लिया गया है।

शहर में नेचुरल घेरलू गैस की आपूर्ति देने के लिए कासगंज की नियमित व प्रमुख कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाकर गैस की आपूर्ति की जाएगी।प्रारंभिक चरण में शहर की आवास विकास कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, राम वाटिका कॉलोनी को घरेलू नेचुरल गैस की आपूर्ति का प्लान बना है। घरों और लाइन डालने के लिए सर्वे किया गया है। इस योजना की जानकारी प्रशासन एवं नगर पालिका को भी दी गई है।

हर महीने एक पंप स्टेशन को गैस देने का प्लान मेघा गैस के इंजीनियर अमित कुमार ने बताया है कि कासगंज में नेचुरल गैस की घरेलू, वाणिज्यिक व औद्योगिक आपूर्ति के लिए काम किया जा रहा है, फिलहाल टैंकरों से नेचुरल गैस की आपूर्ति जिले के दो फ्यूल स्टेशन पर शुरू कर दी है। प्रत्येक महीने एक फ्यूल स्टेशन पर इसकी शुरुआत होती रहेगी। कासगंज जिले में कुल 15 फ्यूल स्टेशन पर नेचुरल गैस की आपूर्ति की जानी है। टैंकरों से हो रही यह आपूर्ति आगामी समय में पाइप लाइन के जरिए की जाएगी। अगले वर्ष कासगंज तक नेचुरल गैस की पाइप लाइन पहुंच जाएगी।

यह होगा फायदा

● गैस की बुकिंग व डिलीवरी के लिए डिलीवरी मैन की प्रतीक्षा से राहत मिलगी।

● कोई भंडारण स्थान की आवश्यकता नहीं है।

● प्रदूषण बहुत ही कम होगा, पर्यावरण के अनुकूल है।

● नेचुरल गैस सबसे स्वच्छ जलने वाले ईंधनों में से एक है।

● यह राख या गंध नहीं छोड़ती है, यह पूरी तरह से प्राकृतिक है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks