
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को दो अवैध तमंचा तथा चार जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चल रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.08.23 समय करीब 00.30 बजे ग्राम मैनाठेर तिराहा के पास से दो अभियुक्तों 1. योगेन्द्र पुत्र रामलडैते 2. दिलीप पुत्र रामलडैते निवासीगण ग्राम मेनाठेर थाना बागवाला जनपद एटा को दो अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध *मु0अ0सं0 197/2023 धारा 3/25 ए एक्ट* थाना बागवाला एटा पंजीकृत करते हुए प्रकरण में थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- योगेन्द्र पुत्र रामलडैते
- दिलीप पुत्र रामलडैते निवासीगण ग्राम मेनाठेर थाना बागवाला जनपद एटा।
बरामदगी-
- दो अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
- उ0नि0 श्री भीमसिंह
- हे0का0 अनिल कुमार
- का0 ओमवीर सिंह
- का0 रोहन कुमार