जंगल में अर्धनग्न मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जंगल में अर्धनग्न मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पंवड़िया के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पंवड़िया गांव के जंगल में जगदीश के खेत की मेढ़ के पास अर्धनग्न महिला का शव लोगों ने देखा तो फौरन प्रधान पति महावीर को सूचना दी। उसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

अर्धनग्न महिला की लाश मिलने की सूचना पर बरेली एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, सीओ मीरगंज हर्ष मोदी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। साक्ष्य एकत्र किए।

काफी कोशिश के बाद भी मृतका महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आला पुलिस अधिकारियों ने बताया अर्धनग्न मिली महिला के आधे शरीर पर धोती थी। संघर्ष के नहीं मिले निशान, लगता है। महिला का शव कोई लाकर फेंका गया होगा।

फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव 36 घंटे पुराना है। जिस वजह से शव डीकंपोज होने लगा। महिला से दुराचार के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया महिला की धोती आधे शरीर पर ही थी। महिला की चप्पले भी खेत के पास मिली है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके की खेत पर महिला के साथ घटना हुई है। महिला के साथ कोई घटना होती तो उसके संघर्ष के निशान जरूर होते। पुलिस का कहना है कि महिला का शव लाकर फेंका गया है। यही वजह है कि महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks