लोकेशन बरेली ।। रिपोर्ट सत्यम शर्मा
हिंदू जागरण मंच महानगर बरेली ने स्वावलंबन पर गोष्ठी का आयोजन किया

हिंदू जागरण मंच महानगर बरेली द्वारा अखंड भारत संकल्प सप्ताह कार्यक्रम की श्रेणी में आज शिवाजी नगर में स्वावलंबन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रांतीय अधिकारी नितेश कपूर जी ने बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है

जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वावलंबी होगा तो समाज एवं देश दोनों ही आर्थिक रूप से सशक्त होंगे महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हिंदू जागरण मंच महानगर बरेली अखंड भारत संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त तक विभिन्न प्रकार गोष्ठी एवं कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है आज की गोष्ठी में मुख्य रूप से अंशुमान पटेल केपी गोस्वामी राम कुमार पाल गोपाल शर्मा राजीव कपूर सतीश राजपूत दीपक राजपूत अमित बिश्नोई लाजपत गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
दुर्गेश कुमार गुप्ता
महानगर अध्यक्ष
हिंदू जागरण मंच बरेली