एअर इंडिया ने बोल्ड-कांफीडेंटल नया लोगो अनवील किया, दिसंबर 2023 तक विमानों पर दिखेगा

एअर इंडिया ने आज अपना नया लोगो अनवील किया। टाटा ग्रुप की एयरलाइन 15 महीने से इसपर काम कर रही थी। यह अशोक चक्र से प्रेरित पुराने लोगो की जगह लेगा। नए लोगो में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने कहा, यह लोगो असीमित संभावनाओं और भविष्य के लिए एयरलाइन का बोल्ड, कॉन्फिडेंट आउटलुक दर्शाता है।

लंदन बेस्ट ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में इस लोगो को डिजाइन किया गया है। यह दिसंबर 2023 से एअर इंडिया के विमानों पर दिखाई देगा। एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 नए लोगो के साथ बेड़े में एंटर होगा। फ्यूचर ब्रांड ने अमेरिकन एयरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले के साथ ब्रांडिंग पर काम किया है।

एअर इंडिया अपने नए मेकओवर के साथ अमीरात और कतर एयरवेज जैसे कैरियर्स को टक्कर देना चाहता है। एअर इंडिया की पहचान उसका महाराजा मैस्कट रहा है। 1946 में इसे डिजाइन किया गया था। एअर इंडिया के तब के कॉमर्शियल डायरेक्टर बॉबी कूका और विज्ञापन एजेंसी जे.वाल्टर थॉम्पसन के आर्टिस्ट उमेश राव ने मिलकर ब्रांड आइकन बनाया था।

हालांकि, एअर इंडिया के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने फरवरी में कहा था कि एअरलाइन के मेगा मेकओवर के बाद भी महाराजा इस ब्रांड का हिस्सा बने रहेंगे। एयरलाइन अपने एयरपोर्ट लाउंज और प्रीमियम क्लास के लिए महाराजा की इमेज का इस्तेमाल करना जारी रख सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks