राजस्थान में कांग्रेस विधायक ने दलित से जूते चटवाए, डिप्टी ने किया पेशाब, पीड़ित बोला- किडनैप कर ले गए थे

राजस्थान के जयपुर में भी मध्य प्रदेश के सीधी जैसा पेशाब कांड सामने आया है। जमवारामगढ़ इलाके में एक दलित को पहले पीटा गया और फिर उसके ऊपर पेशाब कर दिया गया। मामले में पीड़ित ने कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा और डिप्टी शिवकुमार भारद्वाज समेत चार अन्य पर मामला दर्ज कराया है। घटना 30 जून की है। पीड़ित ने आज दिल्ली में मीडिया के सामने घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं, मामले में विधायक गोपाल मीणा का कहना है कि इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं। आरोप तो कोई भी लगा सकता है। मामले की जांच में दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा।

51 साल के पीड़ित ने बताया- डिप्टी शिवकुमार ने उस पर पेशाब किया। फिर विधायक ने उससे अपने जूते चटवाए। आरोप है कि विधायक ने ये भी कहा- जो उसकी बात नहीं मानता है, उसका यही अंजाम होता है। शिकायत में बताया- गांव टोडालडी आंधी में वह जमीन की सार-संभाल करता है। 30 जून दोपहर करीब 1 बजे वह पत्नी और साथी के साथ खेत पर काम कर रहा था। अचानक पुलिस वाले आए और जबरदस्ती गाड़ी में पटककर किडनैप कर MLA गोपाल मीणा के घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद कमरे में आए पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे पटक दिया और गालियां देते हुए मारपीट की।

छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने पर डिप्टी शिव कुमार भारद्वाज ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। कहा- जमवारामगढ़ के राजा गोपाल मीणा को बिना नजराना दिए टोडालडी में तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई खेत में आने की। भारद्वाज ने मारपीट कर उसे धमकाया कि MLA की अवहेलना करने का परिणाम तूने देख लिया है। उसे फिर हॉल में ले गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks