
आकाशवाणी आगरा के संगीत-संयोजक राजेश शर्मा सेवा निवृत
नियुक्ति के साथ ही सेवानिवृति की
प्रक्रिया आरम्भ हो जाना सुनिश्चित है.
आगरा,परम प्रिय राजेश कुमार शर्मा बहुत ही शालीन, मितभाषी, व्यवहार कुशल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं. वे साक्षात्
संगीत के स्वरूप में हैं. उनकी आकाशवाणी में नियुक्ति हमारे
सामने ही हुई थी और सेवानिवृति भी हमारे सामने ही हो रही है.
श्रीयुत राजेश कुमार शर्मा की सहधर्मिणी श्रीमती अलका राजेश आकाशवाणी मथुरा की सुमधुर लोक गायिका हैं . वे एक कुशल गृहणी भी हैं. आकाशवाणी द्वारा आयोजित
अनेकों लोक संगीत सम्मेलनों में भाग ले चुकी हैं.
राजेश शर्मा के घर का वातावरण सदा से ही संगीतमय और सुरीला रहा है. ये संगीत घराना ब्रजभूमि की हृदयस्थली मथुरा
का विख्यात घराना रहा है.
श्री राजेश के बड़े भाई श्रीयुत के.डी.शर्मा ,संगीत के बहुत ही विख्यात कलाकार रहे हैं. वे जहां अच्छे गायक हैं वहीं कुशल वादक भी हैं. राजेश के भाई देवदास शर्मा ( अब स्वर्गीय)
आकाशवाणी के अनुमोदित ढोलक वादक रहे थे. सबसे छोटे भाई अजय शर्मा आकाशवाणी मथुरा के अनुमोदित नाल,ढोलक एवं हारमोनियम वादक हैं. राजेश के दो पुत्र हैं _
डा. तेजस्वी एवं डा.यशस्वी.
श्रीयुत राजेश जी शर्मा एक कुशल संगीत निर्देशक भी हैं. इन्होंने डी.डी.नेशनल एवं दूरदर्शन के विभिन्न केन्द्रों से टेलीकास्ट होने वाले हमारे द्वारा लिखित ब्रज -धाम से
धारावाहिक रूपक के साथ-साथ दूरदर्शन निर्माण केन्द्र मथुरा द्वारा तैयार अनेक रूपकों के शीर्षक गीतों को संगीत से संवारा है. बहुत ही प्यारे -दुलारे और सबकी आंखों के तारे चिरंजीव राजेश के दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं.
? सादर अभिनंदन राजेश ? परम प्रिय राजेश की अब नई पारी आरम्भ हो रही है. इनकी जीवन-यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो. आशीर्वाद सहित हार्दिक शुभकामनाएं.
? डा.श्रीकृष्ण ‘शरद’?
वरिष्ठ उद्घोषक से.नि.
आकाशवाणी मथुरा वृन्दावन एवं आगरा