नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 79 लोग पाबंद

नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 79 लोग पाबंद

एटा, । निकाय चुनाव के बाद कस्बा अवागढ़ में चल रहे विवाद और हंगामा के बीच पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष, भाकियू नेता, स्कूल प्रबंधक, भाजपा मंडलध्यक्ष सहित 79 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। एसडीएम कोर्ट में आकर मुचकला भरवाने के आदेश दिए है।

नगर निकाय चुनाव के दौरान अवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी पक्षों में हुई मारपीट का मामला सामने आया था। हाल में ही चेयरमैन प्रत्याशी के बेटे ने भाजपा नेता सहित अन्य पर कोर्ट के आदेश से लूट, पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद कस्बा अवागढ़ में दो पक्षों में रार ओर बढ़ गई है। छह अगस्त को मारपीट के बाद व्यापारियों ने कस्बा अवागढ़ में दुकान बंद कर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर विरोध जताया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को अवागढ़ थाना प्रभारी छत्तर पाल सिंह ने शांति भंग के मामले में अवागढ़ नगर के चेयरमैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाकियू किसान के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, स्कूल प्रबंधक सहित 79 लोगों पर 107/ 116 के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की है। 14 अगस्त को एसडीएम कोर्ट जलेसर में दो-दो लाख रुपये के मुचलके भरवाये जाने की कार्रवाई की गई है।

इन लोगों को किया है पाबंद

थाना प्रभारी छत्तर पाल सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन दीक्षित, भाकियू किसान के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रताप सिंह, संजीव वार्ष्णेय बंटी, भाजपा सांसद के पूर्व प्रतिनिधि राजेश सरानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, अनिल गुप्ता और उनके भाइयों के अलावा, आशीष गुप्ता, उनके भाइयों सहित 79 लोगों के विरुद्ध धारा 107/116 के अंतर्गत शांतिभंग में पाबंद किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks