बिहारीगढ़ की बुग्गावाला रोड तालाब में तब्दील, अपनी हालत पर बहा रही आंसू…

जिला सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ की बुग्गावाला रोड उत्तर प्रदेश को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के अनेकों गांव को आपस में जोड़ती है। लेकिन लंबे समय से इस रोड का पुण: निर्माण नहीं हो पाया जिस कारण रोड में भारी भरकम खड्डे बन गए हैं जिनमें बरसात का पानी निकासी न होने के कारण भरा रहता है इस रोड से गुजरने वाले राहगीर कई बार चोटिल हो चुके हैं। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों की कार्य प्रणाली से ऐसा महसूस हो रहा है कि अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। इस सड़क का लगभग 1 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ता है जो जर्जर अवस्था में विकास का इंतजार कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही उत्तराखंड की बात की जाए तो सड़क में कोई भी खड्डा दिखाई नहीं देगा यह अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। जो जमीनी स्तर पर काम नहीं करना चाहते जिस कारण सरकारें बदनाम होती है। यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता