प्रेमी के लिए पत्नी ने खाया जहर पति से मांग रहा है तलाक

प्रेमी के लिए पत्नी ने खाया जहर पति से मांग रहा है तलाक।

मुंगेर में एक पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिछले 2 साल से महिला का अपने मौसेरे भाई से ही अफेयर चल रहा था। पत्नी का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और अपने पति से तलाक जाती है।

काजल बोली मैं राजू से वेतन्हा प्यार करती हूं।

फरार होने के 1 सप्ताह बाद वह वापस अपने घर आई, ये सोच कर कि तलाक के बाद उसका प्रेमी उसे लेने आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अभी वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है डॉक्टर ने इसे पाँइजनिंग का कैसे बताया है। वही काजल के पति अभिषेक का कहना है कि वह जहां जाना चाहती है जाए लेकिन वह उसे तलाक नहीं देगा काजल की जिंदगी बचाने के लिए अभिषेक अभी भी सदर अस्पताल में बैठा है। घटना वासुदेव पुर क्षेत्र के लाल दरवाजा मंगल बाजार की है।

काजल बोली मैं प्यार के लिए जान दे दूंगी।

काजल और अभिषेक की शादी 2017 में हुई थी। अभिषेक सूरत में काम करता है उनके दो बच्चे भी है अभिषेक ने बताया कि काजल के अफेयर की जानकारी मिली तो उसने अपने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। अभिषेक 2 अगस्त को मुंगेर वापस आया तो काजल घर पर नहीं थी। अपने पति के आने की सूचना मिलने पर वह अपने प्रेमी मौसेरे भाई राजू के साथ भाग गई। जानकारी के मुताबिक राजू के परिजनों ने राजू से कहा था कि काजल को अभी छोड़ दो। जब वह अपने पति से तलाक लेकर आएगी तब उसे अपने साथ रखना तब राजू ने उसे वापस ले जाने की बात कह कर उसे बरौनी स्टेशन पर छोड़कर चला गया। अभिषेक के मुताबिक 9 अगस्त यानी आज सुबह काजल ने अपने पति को फोन पर कहा कि मैं बरौनी स्टेशन पर हूं, मुझे ले चलो। दरअसल, वह अपने पति से तलाक लेने आई थी। पति ने बताया कि उसने अपने ससुर और साले को फोन कर बताया तो वे लोग उसे लेकर मुंगेर चले गए।
मुंगेर आने के बाद काजल अपने प्रेमी का इंतजार कर रही थी। जब राजू नहीं आया तब उसने चूहा मारने वाली दवाई खाली इसके बाद अभिषेक ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भारती कराया।

मौसेरे भाई के लिए खाया जहर

अस्पताल में भर्ती काजल ने बताई कि उसका राजू से पहली मुलाकात 2021 में उसकी चाची के घर शादी समारोह के दौरान हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों में प्यार हो गया। काजल ने बताया कि दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता नहीं चला पहले फोन पर बात होती थी। फिर दोनों मिलने लगे और एक दूसरे को पसंद करने लगे अब मैं उसके बिना नहीं रह सकती। मेरा पति अभिषेक मुझे तलाक दे मैं इस से तलाक लेकर अपने बच्चों के साथ राजू के साथ रहना चाहती हूं। काजल का कहना है कि वही उसका सच्चा प्यार है वही दोनों बच्चों के संबंध में पूछने पर उसने कहा कि मैं दोनों बच्चों को भी अपने साथ ही रखूंगी। कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है पति और पत्नी दोनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी तत्काल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। और इस मामले में पति पत्नी दोनों से पुलिस जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks