
एटा,
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन संचालित परिवार परामर्श केंद्र आज दिनांक 09/08/2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया
वादी- बबली पुत्री श्री राम बाबू हाल निवासी श्योराई थाना मिरहची जिला एटा
प्रतिवादी- बच्चों सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मादुरी सलेमपुर पोस्ट मितरौल थाना निधौली कला जिला एटा।
आज आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती निरीक्षक बेगराम सिंह काउंसलर सीमा मल्होत्रा पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश गौरी पूजा मौजूद रहे