बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव, लोगों को परेशानी
बिहार मुंगेर

लगातार हो रही बारिश के कारण मुंगेर सदर प्रखंड के मिर्जापुर वरदह वार्ड 13 में जल जमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है की 6 महीने पूर्व बने 15 वीं वित्त योजना से सड़क का निर्माण के समय गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया.जिस कारण जल जमाव की स्थिति बनी हुई है
दरअसल पूरा मामला मुंगेर सदर प्रखंड के मिर्जापुर वरदह वार्ड संख्या 13 में लगभग तीन लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया गया.लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के पानी ने सड़क का पोल खोल दिया. जिसके बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है
वही जब जलजलाओं की समस्या को लेकर मिर्जापुर वरदह के मुखिया पति फिरोज से सवाल किया गया तो मुखिया ने कहा जल्द जलजमाव की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा.