
क्रांति दिवस पर सहीदो की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर और विचार गोष्ठी कर स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया।
एटा ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने कहा की 9 अगस्त को क्रांति दिवस है यह दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। 1942 मे महात्मा गांधी जी ने “अंग्रेजो भारत छोड़ो” का नारा दिया और भारतीय जनता से “करो या मरो” का आवाह्न किया, जो हमारी आज़ादी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 1942 से हुई थी। 9अगस्त देश की जनता की अभिव्यक्ति थी जिसमे उसने ठान लिया था कि हमे आज़ादी चाहिए और हम आज़ादी लेकर रहेंगे। ऐसे में यह पर्व हम सभी भारतवासियों के गौरवपूर्ण दिन है।
कांग्रेस जनो ने 11 बजे मेहता पार्क पर स्वतंत्रता सग्राम सेनानी मोती लाल नेहरू जी और महावीर सिंह राठौर जी की प्रतिमा, सहीद पार्क मे सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बाद मे जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी की अध्यक्षता मे विचार गोष्ठी का आयोजन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजन अरुणेश गुप्ता, डाक्टर सुरेंद्र स्वेरी सविता को माला एवं शॉल पहना कर सम्मान किया।
और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह यादव फौजी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बसीम सलमानी का एवं शोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद तसुब्बर, को माला एवं शाल पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष,नन्दलाल यादव प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ट, नीलमा राज पीसीसी, चंद्रकान्त गांधी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, इंदु सम्राट, अजीत सोलंकी,संजीव गुप्ता,योग गुरु योगेश्वर सिद्धार्थ शिव, मुकेश बघेल,अरविन्द कश्यप,दिनेश यादव ,चांद अली आदि।