अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा पुलिस बल थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलो में की गयी सघन काम्बिंग –

सोनभद्र

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा पुलिस बल थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलो में की गयी सघन काम्बिंग –

जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-09.08.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में मय पर्याप्त पुलिस बल के सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks