भगवान शिव का अभिषेक एवं जाप करने से पापों से मिलता है छुटकारा : ज्योतिर्विद पं• गणेश दत्त तिवारी जी महाराज

भगवान शिव का अभिषेक एवं जाप करने से पापों से मिलता है छुटकारा : ज्योतिर्विद पं• गणेश दत्त तिवारी जी महाराज

*वाराणसी सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य को शुभ फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव अपने भक्तों के जीवन की कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करते हैं। बराईं उमरहां में चल रहे अलौकिक ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान के प्रथम दिन सोमवार को गणेश दत्त महाराज ने यह भी कहा कि सावन में यदि कोई व्यक्ति विधि पूर्वक भगवान शिव की पूजा-उपासना करता है, तो भगवान शिव उसके सभी प्रकार के कष्ट और चिंताओं को दूर कर देते है। इस महीने में शिवलिंग की पूजा करने का विधान है, क्योंकि लिंग सृष्टि का आधार है और शिव विश्व कल्याण के देवता हैं। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते है। इसलिए सावन में शिव-शक्ति की साधना सर्व कल्याणकारी एवं सर्व मंगलकारी होती है। सरसों के तेल से महारुद्र का अभिषेक करने पर रोगों और शत्रुओं का नाश होता है, शुद्ध शहद से रुद्राभिषेक करने से कष्टों, क्लेशों एवं पापों का शमन होता है।
ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान के तीसरे दिन विभिन्न अभिषेकों से तृप्त हुए भगवान शिव। भगवान शिव के अभिषेक में प्रखंड विद्वानों के मुखारबिंद से किए जा रहे मंत्रोचारण के बीच जैराम मिश्रा जी ने भगवान शिव का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और भष्माभिषेक किया। वहीं वैदिक मंत्रों के उच्चारण और शिव भक्तों के जयकारों के बीच तिवारी जी ने भगवान आशुतोष को बिल्व पत्र, बिल्व फल, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शहद, दूध, घी, दही और विंध्याचल से लाए गए गंगाजल से भगवान आशुतोष का अभिषेक कर समस्त भक्तजनों के लिए सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की। ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान आयोजक श्री जैराम मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान के प्रथम दिन श्री गणेश दत्त जी महाराज,ओम दत्त जी महाराज, सत्यम जी महाराज , रंजीत जी महाराज कृपासिंधु जी महाराज, हिमांशु अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks