: गड्ढे में फंसा 3 घंटे एंबुलेंस
बिहार मुंगेर

मुंगेर के पूरब सराय ओपी थाना क्षेत्र के साहजुबे रोड में 3 घंटे तक एंबुलेंस फसा रहा। फिर कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से एंबुलेंस को निकाला गया. आपको बता दें मुंगेर में इन दिनों सड़क की स्थिति नरकीय बनी हुई हैं। बुडको और नमामि गंगे के द्वारा खोदे गए सड़क को नहीं भरने से बरसात के मौसम में लोगों को काफी चलने में परेशानी हो रही है पूरे नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में नरक सी स्थिति बनी हुई है.