
दावत के दौरान हुई नोकझोंक,कर दी फ़ायरिंग
एटा,अलीगंज। दावत खाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। पथराव में भी एक लोग घायल हुए है। मामले की तहरीर पीड़ित ने दे दी है।
कोतवाली अलीगंज के गांव विथरा निवासी महावीर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि सात अगस्त की शाम को गांव में ही गंगारामपाल के घर पर दावत खाने गए थे। उनके साथ रजनेश, धीरेन्द्र, मुलायम सिंह, रनसिंह पर दावत खा रहे थे। खाना खाते समय मनु से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला शांत करा दिया गया। खाना खाने के बाद वह घर लौट रहे थे।
आरोप है कि मनु, उसके साथियों ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए दौड़ा लिया। संजू ने फायर कर दिया। रजनेश के सीधे हाथ में कोहनी के ऊपर गोली जा लगी। रनसिंह के ईट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित बच गया। पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में मंगलवार को पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर एफआईआर दर्ज कर रही है।