घर में घुसकर की छेड़छाड़ मारपीट के मामले में रिपोर्ट

घर में घुसकर की छेड़छाड़ मारपीट के मामले में रिपोर्ट

कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथियों की मदद से उसके जेठ से मारपीट की, मोबाइल भी तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने नामजद समेत दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में एक महिला ने बताया है कि एक महिला ने बताया है कि गत पांच अगस्त को दुर्गेश यादव पुत्र रमेशचंद्र यादव निवासी भुडिया ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। आरोप है कि दूसरे दिन छह अगस्त को आरोपी दुबारा से घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी उसने अपने पति व अन्य ससुरालियों को दी। उसके जेठ ने शिकायत की तो आरोपी ने अन्य दो साथियों की मदद से उसके जेठ से मारपीट की। उनका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks