लड़कियों के नाम से बनाते थे फर्जी आईडी,चैटिंग कर फंसाते थे अपने जाल में,करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

लड़कियों के नाम से बनाते थे फर्जी आईडी,चैटिंग कर फंसाते थे अपने जाल में,करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

कानपुर– कल्यानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।गिरोह के लोग सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आईडी बनाते थे और दोस्ती करके लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे।लड़कों से दोस्ती कर उन्हें मिलने के लिए अपने पास बुलाते थे।

लड़कों के पास से जो भी नगद रुपये मिलते थे उसे छीन लेते थे।इसके बाद लड़कों को धमकाकर उनकी न्यूड वीडियो बनाते थे।यूपीआई के जरिए ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराते थे। गिरोह ने इस तरह से कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।

सोमवार देर रात कल्यानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमित श्रीवास्तव निवासी अम्बेडकरपुरम सेक्टर-आठ के मकान में छापा मारा।इसी मकान में छिपे गिरोह के दिलीप उर्फ प्रद्युम सिंह (21) निवासी जालौन, अरुण राजपूत (22) निवासी महोबा, विपिन सिंह (21) निवासी जालौन, पवन कुमार (22) निवासी मैनपुरी, प्रवीन सिंह (20) निवासी कानपुर देहात और बृजेंद्र सिंह (19) निवासी कानपुर देहात को पुलिस ने गिरफ्तार किया।इनके पास से पांच मोबाइल फोन,एक टेबलेट और विभिन्न बैंको का एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks