मंत्री बोले-अहीरों का काम ही जानवर पालना:लक्ष्मी नारायण के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा-शक्तिहीन बेबस मंत्रियों को क्या जवाब देना

UP की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर विवादित बयान दिया है। एक चैनल से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा, “वो मुद्दे से भटक रहे हैं। अरे अहीरों का काम ही जानवर पालना था। वो अपने पैतृक धंधे को ही भूल रहे हैं। गाय और भैंस पालना तो अहीरों का मुख्य काम था। मंत्री के घर में पैदा हुए, मुख्यमंत्री के घर में बड़े हुए। आसमान से टपके हैं, इसलिए उन्हें बार-बार यही बात याद आते हैं। उनके तो पूर्वजों का यही धंधा था। जिस नंद बाबा के वंशज बनते हैं, उस नंद बाबा के 9 लाख गायें थीं।”
अखिलेश ने कहा-बेबस मंत्रियों की टिप्पणी पर क्या जवाब देना?
कैबिनेट मंत्री के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना? सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्री जी को सन्मति दे भगवान! यदि अहंकार से मतिभंग होने का कोई उपचार होता, तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks