समाजशास्त्र विभाग में अध्यापक- अभिभावक परिचर्चा।
वाराणसी

आज दिनांक 8 अगस्त 2023 को समाजशास्त्र विभाग में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेखा ने अभिभावकों का स्वागत किया,बैठक को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास के संबंध में विभिन्न छात्र छात्राओं के प्रतिभाओं से अभिभावकों को परिचित कराया एवं विद्यार्थियों को नई टेक्नोलॉजी से जुड़ने का सुझाव देते हुए उनके चहुमुखी विकास के कई आयाम भी बताएं ।प्रत्येक अभिभावकों को भी मंच पर अपने विचार एवं सुझाव रखने का अवसर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर टी.बी. सिंह ने किया।इस कार्यक्रम में डॉ. जयप्रकाश यादव डॉ. सुरेंद्र कुमार डॉ.मनीषा देवी डॉ.संजय सोनकर डॉ.चन्द्रशेखर नंदलाल अरिहंत सतीश गौतम श्रीकांत श्रवण पटेल सहित एम.ए.द्वितीय सेमेस्टर तथा चतुर्थ सेमेस्टर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।