जेकेएसएस पदाधिकारियों ने आवारा पशुओं को पकड़ने को दिया ज्ञापन


जेकेएसएस पदाधिकारियों ने आवारा पशुओं को पकड़ने को दिया ज्ञापन।
पीलीभीत।
जनपद की तहसील कालीनगर क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर सुरक्षित गौशाला में भेजने के लिए जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलीनगर एसडीएम आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जिसमे जिक्र किया गया कि क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर भारी छति पहुचा रहे है किसान रात रात भर जाग कर खेतों में रहकर अपनी फसलों की रखवाली करते रहते है दिन में भी पशुओं की खेतों में रखवाली करनी पड़ती है साथ ही साथ पशुओं का झुंड रोड़ पर डेरा जमा लेता है जिससे यातायात प्रभावित होता है बड़े हादसे की संभावना बनी रहती है आवारा पशुओं के द्वारा हो रही फसलों को भारी छति से किसान तंग हो चुका है जिसको लेकर पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है एक लिखित पत्र मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत को भी भेजा है रविवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ की कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमुनियां क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ने की मांग उठाई थी जिस पर मंगलवार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला संरक्षक जिला प्रभारी ने एसडीएम से मिलकर ज्ञापन देकर किसानों की समस्या से अवगत कराया है ज्ञापन में ब्रहमपाल सिंह रामस्नेही वर्मा मूलचन्द पाण्डेय अरविन्द यादव वीरेन्द्र शर्मा चंद्र प्रकाश सतीश चंद्र विजयपाल रामनाथ कश्यप राजेश राजाराम धर्मेंद्र वर्मा भक्ति यादव के हस्ताक्षर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks