गिरफ्तार
पत्नी बनकर मृत पिता की पेंशन ले रही थी बेटी

गिरफ्तार
पत्नी बनकर मृत पिता की पेंशन ले रही थी बेटी

एटा,अलीगंज। मृत पिता की पत्नी बनकर वर्षों से बेटी पेंशन ले रही थी। इस मामले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। अब तक वह 12 लाख रुपए सरकारी धन का दुरपयोग किया।

नगर के मोहल्ला कूंचादायम खां निवासी लेखपाल स्वर्गीय विजारत उल्ला खां 30 नवबंर 1987 को लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। दो जनवरी 2013 को उनका निधन हो गया था। जबकि उनकी पत्नी साबिया बेगम का निधन पहले ही निधन हो चुका था। आरोप है कि इसके बाद उनकी बेटी मोहसिना परवेज पत्नी फारूख अली ने पेंशन प्रपत्रों में साविया बेगम पत्नी विजारत उल्ला खां दर्ज करा लिया। पेंशन प्राप्त करने लगी। मामले में शिकायत की गई। शिकायत पर एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने जांच कराई थी और जांच में मामला पाया गया कि मोहसिना ने पेंशन प्रपत्रों में साविया बेगम बनकर शासकीय धन का दुरूपयोग किया है। रजिस्ट्रार कानूनगो राजकपूर ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उक्त महिला के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। महिला लंबे समय से फरार चल रही थी। अलीगंज थाना पुलिस ने आरोपी पुत्री को पकड़ा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks