
हिंदी समिति की बैठक में जाएंगे प्रोफेसर योगेंद्र
कासगंज। भारत सरकार की हिंदी समिति की दिल्ली में मंगलवार को होने वाली मीटिंग में प्रोफेसर योगेंद्र मिश्र भी भाग लेंगे। दिल्ली में हो रही इस बैठक में सोरों तीर्थ के विकास संबंधी प्रस्ताव रखे जाएंगे।
मंगलवार को प्रोफेसर योगेंद्र ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की मीटिंग सोरों तीर्थ के लिए ऐतिहासिक है। केंद्रीय मंत्री डा. वीके सिंह इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। समिति में देशभर के कुल 35 सरकारी व गैर सरकारी सदस्य हैं। इस मीटिंग में तुलसी जन्मभूमि शूकरक्षेत्र सोरों के विकास में अनुमोदित प्रस्ताव मील के पत्थर सिद्ध होंगे। इनमें शूकरक्षेत्र सोरों में ‘‘गोस्वामी तुलसीदास एयरपोर्ट’’ का निर्माण तथा बदरिया में ‘‘साध्वी रत्नावली एयरहोस्टेस ट्रेनिंग सेंटर’’ बनने के प्रस्ताव भी शामिल होंगे।