शाही ईदगाह मामले में सुनवाई 23 को

शाही ईदगाह मामले में सुनवाई 23 को

प्रयागराज, । मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित शाही ईदगाह का विवादित परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए अब 23 अगस्त की तारीख लगाई है।
यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर एवं न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई में बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने पर दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर याची को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महक महेश्वरी की ओर से दाखिल जनहित याचिका सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस कोर्ट में सोमवार को मेंशन की गई थी। जनहित याचिका में शाही ईदगाह परिसर को हिंदुओं को सौंपने की मांग की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks