उत्तरप्रदेश भर के सभी प्राइवेट स्कूलों में आज की गई है सांकेतिक हड़ताल,

UP BIG BREAKING…

यूपी के जनपद आजमगढ़ जिले में चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल की छात्रा के सुसाइड किए जाने के मामले में स्कूल को मिला प्रदेश के सभी निजी स्कूलों का समर्थन, टीचर व प्रिंसिपल पर लगे आरोपों के खिलाफ प्रदेश के सभी शिक्षकों ने आज स्कूल बंद किया समर्थन,

उत्तरप्रदेश भर के सभी प्राइवेट स्कूलों में आज की गई है सांकेतिक हड़ताल,

अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन यूपी ने कल प्रदेश के सभी निजी icse,cbse,up बोर्ड के स्कूल बंद करने का किया थी आह्वान जिसका 100 फीसदी पालन होते दिख रहा है प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल दिख रहे है बंद।

उत्तर प्रदेश के सभी निजी प्राइवेट स्कूल आज बंद दिख रहे है।

31 जुलाई को आजमगढ़ के हरबंशपुर इलाके में स्थित चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल के 11वी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल की छत पर से कूद कर आत्महत्या करली थी जिसपर उसके परिजनों की तहरीर पर स्कूल प्रिंसिपल और टीचर पर मुकदमा दर्ज किया गया था,

स्कूल प्रिंसिपल और टीचर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदेश के बाकी निजी स्कूल, चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर के समर्थन में आ गए और इस कार्यवाही का विरोध करना शुरू कर दिया,

और अब इस प्रकरण के खिलाफ Unaided Private Schools Association UP के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने प्रदेश के सभी बोर्ड के सभी निजी स्कूलों को 8 अगस्त को बंद करने का आवाहन किया था,

हालांकि मामले को लेकर संगठन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आज प्रमुख सचिव से भी मुलाकात करी और उनको ज्ञापन सौंपा लेकिन ज्ञापन के बावजूद प्रिंसिपल और टीचर को जेल से राहत ना मिलने पर हड़ताल को जारी रखने का निर्णय बरकरार है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks