
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन, एएसपी एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 126/2023 धारा 452/323/326 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त शौबी उर्फ फईम पुत्र आकिल निवासी मौ0 शीशग्रान कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन यात्री प्रतिक्षालय से समय 12.56 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- शौबी उर्फ फईम पुत्र आकिल निवासी मौ0 शीशग्रान कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- उ0नि0 अशोक कुमार
- का0 मुनेश कुमार