लूटे गए मूंगफली लदे ट्रक सहित एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए करीब 18 टन मूंगफली लदे ट्रक लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण, लूटे गए मूंगफली लदे ट्रक सहित एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 07.08.2023 को वादी जफरुद्दीन पुत्र महमूद निवासी सरैता, थाना तिजारा जनपद अलवर (राजस्थान) द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 06.08.2023 की रात्रि को अपने ट्रक संख्या RJ 11 GC 0561 से मंडी समिति एटा से लगभग 18 टन मूंगफली लोड करके राजकोट ले जाते समय कासगंज रोड ओवरब्रिज पर एक टाटा सूमो सवार चार व्यक्तियों ने चैकिंग के बहाने उसकी गाड़ी रुकवाई, जब वह फाइल लेकर सूमो गाड़ी के पास पहुंचा तो सूमो सवार 04 व्यक्तियों ने वादी और उसके पुत्र जो हेल्पर का काम करता है, उसको गाड़ी में डालकर लिंक रोड पर ले गए और उनके हाथ पैर बांधकर जंगल में डाल दिया तथा उनसे 12500 रूपये और एक मोबाइल फोन लूटकर उनके ट्रक को सिकंदराराऊ की तरफ लेकर चले गए, इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मुअस0- 362/2023 धारा 394 भादवि0 पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी–
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अनावरण तथा माल की बरामदगी हेतु एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा उक्त प्रकरण से संबंधित अभियुक्त बॉबी पुत्र प्रेम सिंह निवासी बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ एटा को करीब 18 टन मूंगफली सहित लूटे गए ट्रक व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास सहित थानास्तर से अग्रिम वैधानिक प्रचलित है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks