व्यापारी पर हमले में कार्रवाई न होने पर बाजार बंद

व्यापारी पर हमले में कार्रवाई न होने पर बाजार बंद

एटा,अवागढ़, । व्यापारी पर हमला और पुलिस-प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई के बाद रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और थाने के बाहर आकर प्रदर्शन किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने अपनी दुकान खुली रखी। दूसरे पक्ष के भी लोग भी थाने पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख थाना का गेट बंद करा दिया गया। साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। सीओ ने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी। झूठी एफआईआर निरस्त की जाएंगी। इसके बाद वह माने।

बता दें कि थाना अवागढ़ के मोहल्ला तवायफान निवासी शिव कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार को मोहल्ले के आशीष गुप्ता व उसके भाई ने हमला कर घायल कर दिया था। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को दिया था, जिसे पुलिस ने छोड़ दिया था। कार्रवाई न होने पर शनिवार को व्यापारी एकत्रित होकर थाने गए थे। व्यापार मंडल ने बाजार बंद का आह्वान किया था। दूसरी तरफ से निशा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें शिव कुमार आदि पर गाली-गलौज का आरोप लगाया था।

रविवार को व्यापारी शिव कुमार के समर्थन में कसबा अवागढ़ में बाजार बंद रहा। सुबह करीब दस बजे एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। थाना के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। दूसरे पक्ष को जानकारी होने के बाद वह भी चेयरमैन के साथ मिलकर थाने पहुंच गए। दावा किया कि बाजार खुला हुआ है। दोनों पक्ष से काफी लोग पहुंच गए। थाने का गेट बंद कर दिया गया। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर व सर्किल फोर्स पहुंच गया। चेयरमैन के साथ आए पक्ष को समझाकर वापस भेजा गया। दूसरे पक्ष शिव कुमार पक्ष के साथ सीओ से ने वार्ता की। सीओ ने आश्वासन दिया कि गलत कार्रवाई नहीं की जाएगी। झूठी रिपोर्ट दर्ज हुई है तो सात दिन में जांच कराकर निरस्त कराई जाएगी। धरना प्रदर्शन सुबह दस बजे से शुरू हुआ। सीओ के समझाने के बाद दोपहर 12.30 बजे समाप्त कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks