आदर्श थाना जमालपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंगदारी मांगने वाले को किया गिरफ्तार।

मुंगेर:जमालपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी किराना दुकान संचालक तुलसी मंडल से तीन लाख की रंगदारी मांगने वाले रंगदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आप ए रंगदार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार रंगदारी मांगने वाले का पहचान फरीदपुर ओपी क्षेत्र के ही जगदीशपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सूरज ने दुकान संचालक तुलसी मंडल को पत्र भेज कर कहा था कि तीन लाख रुपया जगदीशपुर काली अस्थान पर पहुंचा दो वरना जान से जाओगे। जिसके बाद तुलसी मंडल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जमालपुर थाना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने अवर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी और फरीदपुर ओपी प्रभारी ओम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंगदार द्वारा रंगदारी का पत्र भी दुकान संचालक के घर पहुंचाने का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस संबंध में जमालपुर थाना के अवर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि रंगदारी मांगने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी ने किराना दुकानदार से तीन लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी।पी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायिक के रक्षा में जेल भेजा जा रहा है।