अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता,थाना पिलुआ पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा दिनांक 06.08.2023 को *अभियुक्त अजीत पुत्र लालाराम निवासी भूपाल पुर थाना पिलुआ जनपद एटा* को एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना पिलुआ पर मु0अ0सं0 161/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. अजीत पुत्र लालाराम निवासी ग्राम भूपालपुर थाना पिलुआ जनपद एटा।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 राजेश कुमार
  2. का0 होसियार सिंह
  3. का0 प्रशांत कुमार
  4. का0 दिलीप कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks