मुंगेर में आईटीसी कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
बिहार मुंगेर स

बिहार में कानून व्यवस्था का नहीं है अपराधियों में कोई खौफ. ताजा मामला मुंगेर का है जहां जिले पूरबसराय ओपी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मैं अपराधियों ने आईटीसी कर्मी प्रेम कुमार सिंह को गोली मार दी फायरिंग की घटना में युवक घायल हो गया जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में मुंगेर के निजी नर्सिंग होम नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस और पूरबसराय ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल. वही आपको बता दें पिछले 2 दिन पहले शुक्रवार को भी वासुदेवपुर की थाना क्षेत्र के केमखा में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुंगेर पुलिस इस हत्या का गुत्थी सुलझावी नहीं पाई और आज सुबह 6:00 बजे ड्यूटी जाने के दौरान आईटीसी कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है। वहीं कोतवाली थाने के थानेदार डीके पांडे ने बताया जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
मृतक के परिजन के अनुसार रोजाना की तरह सुबह 6:00 बजे अपने घर पूरब सराय ब्रह्मस्थान वार्ड नंबर 17 से ड्यूटी जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने आईटीसी करनी को मौत के घाट उतार दिया राखी बताया जा रहा रहा है मृतक व्यक्ति कि किसी से आपसी दुश्मनी नहीं थी रोजाना की तरह वह अपने ड्यूटी जाते थे और अपने घर में अपने परिजन के साथ ही बिताते थे।