गलत आख्या देने पर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

गलत आख्या देने पर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

एटा, । अलीगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने डीएम ने जन शिकायत निस्तारण में लापरवाही, गलत आख्या प्रस्तुत करने पर देवतरा, झकरई में तैनात लेखपाल ओमवीर सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत कर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण और फरियादियों की संतुष्टि सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है। वरासत, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, अतिक्रमण की शिकायतों पर निर्देश दिए ऐसे प्रकरण में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराकर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। जनसामान्य को बार-बार न दौड़ना पड़े। वरासत में यदि किसी का नाम गलत हो तो उसे सुधारकर ही खतौनी दी जाए।

इस दौरान एसएसपी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. एके बाजपेई, एसडीएम वेद प्रिय आर्य, तहसीलदार राकेश कुमार, कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, डीएसओ कमलेश गुप्ता, बीएसए दिनेश कुमार, डीपीआरओ केके सिंह, प्रभारी डीपीओ संजय सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद रहे।

तहसील सदर में 51 में चार का मौके पर निस्तारण एटा। तहसील एटा सदर में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम सदर भावना ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन समस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त 51 प्रार्थनापत्र में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks