सरकार की 108 102 एंबुलेंस भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा ज्ञापन

सरकार की 108 102 एंबुलेंस भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा ज्ञापन

कासगंज जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढपुरा पर आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिला प्रभारी सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार पटियाली को सौंपा गया जिसमें सुधीर मिश्रा ने नायब तहसीलदार महोदय को बताया कि जिले भर में 108 102 एंबुलेंस में उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है जिसकी रूपरेखा प्रोग्राम मैनेजर कासगंज के द्वारा किया जा रहा है मीडिया द्वारा एक खबर सामने आई की एंबुलेंस का इस्तेमाल व्यक्तिगत रूप से फर्जी कॉल कराकर किया जा रहा है अगर एंबुलेंस बुक करने के मोबाइल नंबर आधार नंबर की सही से जांच हो जाए तो उसमें 80 परसेंट फर्जीवाड़ा निकल के सामने आएगा नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम इसकी उचित स्तर पर जांच कराएंगे और दोषियों का उचित कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर जिला प्रभारी सुधीर मिश्रा, ललित कुमार मिश्रा तहसील अध्यक्ष पटियाली, वीरपाल यादव जिला सचिव, विपिन यादव जिला महासचिव,टीटू श्रीवास्तव,अतुल कुमार, भूमिराज,संतोष कुमार, संदीप यादव,राजेश श्रीवास्तव आदि दर्जनों किसान मौजूद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks