
एटा !मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कक्ष में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस के दौरान आगामी तीन चरणों में चलाऐ जाने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के सन्दर्भ में विस्त्रत जानकारी देते हुऐ बताया कि आगामी 7.अगस्त से 12 अगस्त तक प्रथम चरण तथा 11 सितम्बर से 16 सितम्बर तक द्दितीय चरण एवं 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक तीसरा चरण चलाया जाऐगा जिसमें 0 से 5 वर्ष के जनपद में कुल 170460 बच्चों का सर्वे किया गया है जिनमें से कुल 23380 बच्चों को चिन्हाकंन कर टीकाकरण किया जाऐगा तथा कुल गर्भवती 6092 महिलाओ को चिन्हित किया गया है , जिनका टी.डी.-1/टी.डी.-2 / टी.डी.बूस्टर टीके अभियान के अन्तर्गत लगाऐ जाऐंगे ! तथा कुल 1184 अतिरिक्त सत्र सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के प्रथम चरण हेतु बनाऐ गऐ है ! इसके अतिरिक्त क्रमि मुक्ति दिवस का माप अप राउन्ड 10.अगस्त से 17 अगस्त तक चलाया जाऐगा जिसमें 01 से 19 वर्ष के कुल लक्षित 985669 बच्चों को कीडे मारने की गोलियां खिलायीं जाऐंगी ! सीएमओ ने आगे बताया कि उक्त अभियान में 1689 व 1865 आशा कार्यकत्रियो को लगाया गया है ! सीएमओ ने कहा है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को उक्त कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिऐ गऐ है !