एएसआई के सर्वे से नियमित दर्शनार्थियों भाजपा नेताओं का विश्वास सातवें आसमान पर

वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके जब भाजपा के पदाधिकारी गण बाहर आए उनसे पत्रकार जनों ने पूछा कि आज एएसआई का सर्वे हो रहा है उस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है इस पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के स्तन संयोजक राजकुमार शर्मा जी ने कहा यह हमारे आस्था का सवाल है और यहां पूर्व में भी मंदिर रहा है तथा हम लोग 1993 तक श्रृंगार गौरी का दर्शन पूजन करते थे जो कि नहीं राजनीतिक कारणों से बंद कर दिया गया था एएसआई के सर्वे के बाद तत्काल सभी चीजें साफ हो जाएंगे इसी क्रम में भाजपा नेता गिरीश चंद जी ने कहा कि हम लोगों के सामने तो सब बचपन में देखे हुए हैं वहां पर श्रृंगार गौरी का मंदिर और अंदर बाबा विराजमान है नमामि गंगे के सह संयोजक उज्जवल वर्मा ने कहा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है एएसआई का सर्वे हो जाने दीजिए सनातनी अपने पुराने मंदिर में पूजन शुरू कर देंगे इसी क्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर सह संयोजक शैलेश वर्मा जी ने कहा काशी पूरे विश्व को एक अलग संदेश देने जा रही है एएसआई सर्वे के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है मुस्लिम भाई आगे बढ़कर ज्ञानवापी क्षेत्र हिंदुओं को सौंप देगी जिसका हम पूर्ण विश्वास रखते हैं क्योंकि यहां गंगा जमुनी तहजीब शुरू से कायम रही है तथा जब किसी को अपनी गलती का एहसास हो जाए कि हम जिस जगह को लिए हैं वह दूसरे पक्ष का है तो मुझे विश्वास है वह लौटा देंगे साथ में कई भाजपा पदाधिकारी थे व कार्यकर्ता वह हर हर महादेव का उद्घोष कर रहे थे