
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा 1 दिन पूर्व टैक्सी कार की लूट की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त लूटी हुई कार, नगदी एवं अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।
घटना का विवरण –
दिनांक 03.08.2023 को वादी श्री महेन्द्र कुमार पुत्र स्व० श्री गोपाल सिंह निवासी आलम नगर थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 02.08.2023 को वादी अपनी वैगन-आर कार (टैक्सी नंबर – डीएल 1 आरटी बी 5780) को लेकर गुड़गाँव राजीव चौक पर खड़ा था। राजीव चौक गुड़गाँव हरियाणा से 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुरावली जनपद मैनपुरी जाने के लिए 5700 रुपये में उसकी टैक्सी बुक की। जब यादी उन लोगों को लेकर हरनावली से आगे सत्तारपुर तिराहे थाना बागवाला जनपद एटा के पास पहुंचा तो दोनों व्यक्तियों ने वादी की गाड़ी रुकवाकर वादी को धक्का देकर गाडी से नीचे उतार दिया और धमकी देकर उसकी गाड़ी छीन कर भाग गए। इस सूचना पर थाना बागवाला पर मुअसं 191 / 2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा थाना बागवाला स्तर पर दो टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु लगाया गया, दिनांक 04.08.2023 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को लूटी गई कार एवं दो अवैध तमंचा एवं चार जिंदा कारतूस सहित घुमरी बॉर्डर नगला रंजीत के मंदिर के पास से समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु –
- अभियुक्तगण अपराध जगत में नए नए सक्रिय हुए हैं।
- अभियुक्त गणों का कार लूटने का मुख्य उद्देश्य यह था कि भविष्य में इसी कार से लूट एवं छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे सकें।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता –
- रत्नेश उर्फ राजू पुत्र हेम सिंह निवासी कंसुरी थाना बागवाला एटा (उम्र करीब 20 वर्ष) 2. विक्की उर्फ विकास पुत्र यशपाल निवासी सत्तारपुर थाना बागवाला एटा (उम्र करीब 22 वर्ष)
बरामदगी –
- लूटी गई वैगन आर कार (डीएल 1 आरटी बी 5780) 2. 2 अवैध तमंचा 04 जिंदा कारतूस 315 बोर
- 1700 रुपये नगद
गिरफ्तार करने वाली टीम –
- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक श्री उदयवीर
- मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार सिंह 4. आरक्षी ओमवीर
- आरक्षी अनिल कुमार 6. आरक्षी सुनील कुमार
- महिला आरक्षी निधि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु नकद 10 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।