इन ग्राम पंचायतों में बंद पड़े मिले सार्वजनिक शौचालय

इन ग्राम पंचायतों में बंद पड़े मिले सार्वजनिक शौचालय

एटा। गुरुवार को हमारी टीम ने ब्लॉक शीतलपुर, सकीट एवं मारहरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरथरा भगवानदार एवं नगला जगरुप स्थित सामुदायिक शौचालय को देखा। दोनों ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों में ताले पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि जब से शौचालय बने तक से एक बार भी शौचालयों को नही खोला गया। ग्रामीण आज भी खुले में शौंच के लिए जाने को मजबूर है।

वहीं सकीट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुबारिक पुर सराय में बना सामुदायिक शौचालय बंद मिला। संबंधित ग्राम प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर शौचालय बना है। जगह के मालिक ने शौचालय में ताला डाल दिया है। इसके कारण दो महीने से बंद पड़ा है। शौचालय बंद होने से केयर टेकर को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लम नगला स्थित सामुदायिक शौचालय बनने के बाद से आज तक बंद पड़ है। जबकि नजदीक प्राथमिक विद्यालय भी है। शौचालय बंद होने से क्षेत्र के लोगों को शौच के लिए असुविधा हो रही है। ग्राम पंचायत लुहारी गवी के नगला नौगजा स्थित सामुदायिक शौचालय बनने के बाद से आज तक बंद पड़ा है। ग्राम प्रधान शंभू दयाल ने बताया कि शौचालय निर्माणाधीन है। सचिव से शौचालय का पूर्ण निर्माण कराने एवं चालू कराने के लिए कहा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks