
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वैल्फेयर एसोसिएशन उ० प्र० के उपाध्यक्ष श्री विजय विक्रम सिंह जी के द्वारा प्रस्तावित
कोटेदार जागरण यात्रा की तैयारियों की समीक्षा एवं निर्देशन हेतु माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्र जी के निर्देशानुसार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय दुबे ने कल जनपद औरैया, कन्नौज एवं इटावा में जिला कार्यकारिणी की बैठक ली।
औरैया में जिला अध्यक्ष अरविंद राजावत की अपूर्ण जिला कार्यकारिणी का गठन पूर्ण किया गया तथा सभी ब्लॉकों में भी कार्यकारिणी घोषित की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय दुबे ने 20 सितंबर को प्रस्तावित जागरण यात्रा की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं को अवश्य निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अरविंद राजावत, जिला उपाध्यक्ष -धनीराम राजपूत, आशीष सिंह सैंगर,स्वेल कुमार, जिला संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह दोहरे , कोषाध्यक्ष रघुराज सिंह
ब्लॉक अध्यक्ष सहार हरीशंकर पाण्डेय, श्रीकृष्ण, धर्मेन्द्र यादव, लारा गुप्ता, अभय तिवारी, विवेक कुमार, नरेश गुप्ता,।
ब्लॉक अध्यक्ष एखाकटरा -अभिषक तिवारी,, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र के साथ मोहनलाल , कमलेश,सियाराम, सावित्री देवी, राजगोपाल , छोटेलाल,लल्ला सिंह मदीना बेगम, राजीव सिंह, कुंवर बहादुर, सुरेश सिंह आदि ब्लॉक विधूना से रानी देवी, मनोज कुमार,शिवनाथ, रामविलास, सुरेश कुमार, राजपाल, राकेश कुमार, सुधीर चंद्र, जितेंद्र सिंह आदि कोटेदार उपस्थित रहे।
श्री संजय दुबे जी औरैया से कन्नौज पहुँचे और जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। जिला अध्यक्ष विमल त्रिपाठी को जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं सभी ब्लॉकों में कोटेदारों की बैठक कर
कोटेदार जागरण यात्रा की जानकारी देने तथा आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत श्री दुबे जी इटावा पहुंचे जहाँ कोटेदारों से मिल कर कार्यकारिणी के गठन का प्रयास किया गया। आशा की जाती है कि अतिशीघ्र इटावा में भी आदर्श कोटेदार की कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा।
विमल उपाध्याय
प्रवक्ता
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वैल्फेयर एसोसिएशन उ० प्र०