खेत पर काम कर रही महिला की सर्पदंश से मौत,रिपोर्ट योगेश मुदगल-

खेत पर काम कर रही महिला की सर्पदंश से मौत योगेश मुदगल-
मारहरा के गांव खकरई के खेत में काम कर रही थी महिला

एटा,खेत पर काम कर रही महिला को सर्प ने काट लिया। स्वजन उपचार के लिये उन्हें जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मारहरा थानाक्षेत्र के गांव खकरई निवासी जलदेवी (40 वर्ष) पत्नी स्व0 रुमसिंह लोधी गुरुवार की दोपहर 2 बजे लगभग अपने खेत में काम कर रहीं थीं। तभी उनके पांव में सर्प ने काट लिया। जिससे वह अचेत हो गईं। खेत पर ही मौजूद अन्य स्वजन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
एसओ सत्यपालसिंह ने बताया कि स्वजन द्वारा घटना की सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks