नोनिहालों के भविष्य से खिलबाड़ प्रावि नगला मोर्ची में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू

एटा – एटा 3 अगस्त जनपद में ब्लॉक शीतलपुर विकासखण्ड स्थिति नगला मोर्ची प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा नोनिहालों द्वारा झाड़ू लगबाई जारही हैं । टाट पट्टियों की साफ सफाई भी करायी जा रही हैं। सरकारी स्कूलों में कमजोर एवं मजदूर वर्ग के बच्चों को मजबूर होना पड़ता हैं। क्योंकि उनके पास प्राइबेट स्कूलों में पढ़ाने के लिये भारी भरकम फीस चुकानी पड़ती हैं। जिसका बोझ बच्चों के परिजन वहन नहीं कर सकते हैं। इसलिये उन्हें मजबूरी में सरकारी स्कूलों में पड़ना पड़ता हैं। मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ शिक्षकों द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना निन्दनीय कृत्य हैं। शिक्षकों को उन्हें पढ़ाने के स्थान पर उनसे कार्य कराया जा रहा हैं। जो कानूनन अपराध हैं । एटा जिला विधालय निरीक्षक द्वारा ऐसे शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। जहाँ अधिकारी ही सो रहे हों वहां इन हालातों को रोकेगा कौन। वहीं सुवे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आमजन सभाओं में कहते नहीं थकते कि शिक्षा के छेत्र में आ रहा है।