01 अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गया गिरफ़्तार

एटा-थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गया गिरफ़्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 136/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. झांझन पुत्र वीरेन्द्र लोधी निवासी गोकनी थाना मारहरा जनपद एटा

बरामदगीः-
एक अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः –
1.उ0नि0 श्री अशोक कुमार
2.है0का0 प्रदीप कुमार
3.है0का0 उपेन्द्र कुमार
4.का0 बिजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks