बलिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन पुनर्मिलन के तहत लापता बालक को उनके परिजनों से मिलाया गया

थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन पुनर्मिलन के तहत लापता बालक को उनके परिजनों से मिलाया गया ।

अवगत कराना है कि दिनांक 01 अगस्त 2023 को थाना क्षेत्र गड़वार के चोगड़ा चट्टी पर रात्रि में 9.30 बजे एक अनजान बच्चा जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था लावारिस हालत में गड़वार पुलिस को मिला था जिसकी पहचान कराए जाने के संबंध में सोशल मीडिया, फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया काफी मेहनत करने के बाद भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई बच्चे को नियमानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से सही स्थान पर रखे जाने हेतु चाइल्ड हेल्प लाइन बलिया प्रभारी से संपर्क स्थापित किया गया उनके द्वारा टीम भेजी गई थाने पर कानूनी कार्रवाई पूर्ण की जा रही थी कि उसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कराए जा रहे प्रचार-प्रसार के माध्यम से श्रीमती सपना देवी पत्नी श्री अरुण तिवारी निवासी दाउदपुर डूमदूमा थाना दाउदपुर जिला छपरा बिहार मोबाइल नंबर 9110915281 ने फोन से बच्चे के बारे में सूचना दिया कि बच्चा उनका है जिसपर उन्हें थाने पर उपस्थित आने हेतु कहा गया, उन्हे थाना गड़वार पर बुलाकर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन पुनर्मिलन के तहत बच्चे की पहचान करने वाली बच्चे की माँ सपना देवी पत्नी श्री अरुण तिवारी निवासी दाउदपुर डूमदूमा थाना दाउदपुर छपरा बिहार की सुपुर्दगी में बच्चे को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । गड़वार पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गयी इस कृत कार्रवाई से समाजसेवी गण तथा खोए हुए बच्चे की माँ, नानी आदि प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस व सरकार का आभार प्रकट करते हुए बच्चे को लेकर अपने गंतव्य को चले गए ।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks