शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी जी द्वारा चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वाराणसी आज दिनांक 1/8/2023 को संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी हेतु समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संचालित अभ्युदय कक्षाओं का सत्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय डॉ नीलकंठ तिवारी विधानसभा सदस्य शहर दक्षिणी वाराणसी डॉ मंजुश्री श्रीवास्तव उप निदेशक जिला समाज कल्याण विभाग जी. आर. प्रजापति जिला समाज कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा डॉ रूपेंद्र सिंह चौहान केंद्र अधीक्षक राजकीय संत रविदास आईएएस पीसीएस प्रारंभिक पूर्व परीक्षा संस्थान आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश के माननीय योगी सरकार की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य समाज के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है। ज्ञातव्य है की संतुलानंद रेसिडेंशियल एकेडमी में मेडिकल और इंजीनियरिंग के लिए यह निशुल्क कोचिंग पिछले दो वर्षों से चलाई जा रही है
जिसमें इस वर्ष 158 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 31 बच्चों ने जेईई-मेन्स तथा चार बच्चों ने एडवांस क्वालीफाई कर आईआईटी रुड़की आईआईटी मद्रास आईआईटी मुंबई जैसे प्रतिष्ठित आई आई टी और एन आई टी संस्थानों में प्रवेश लिया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक नीलकंठ तिवारी जी द्वारा चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश पांडेय जी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की निदेशिका डॉ दिव्या सिंह ने किया।