मेडिकल कॉलेज में चहेते जेआर का किया रिन्यूअल

मेडिकल कॉलेज में चहेते जेआर का किया रिन्यूअल !

एटा, । वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्य हमेशा ही विवादों में रहे हैं। स्थानांतरण होने पर भी उन्होंने जूरियर रेजीडेंट का तीन माह को रिन्यूल कर खेल कर दिया। रिन्यूअल के लिए साक्षात्कार में चहेते जेआर को फोन करके बुलाया गया।

मेडिकल कालेज में 28 जुलाई को जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों रिन्यूअल का पत्र जारी कर दिया। साक्षात्कार के लिए प्राचार्य कार्यालय से चहेते रेजीडेंटों को फोन करके बुलाया गया। साक्षात्कार को पहुंचे जेआर ने बताया कि प्राचार्य स्वयं मौजूद रहे। साक्षात्कार के बाद पूर्व से 33 कार्यरत जेआर को एक अगस्त से 31 दिसंबर तक तीन महीने के लिए रिन्यूअल किया गया है। साक्षात्कार के उपरांत सात जेआर चिकित्सकों को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। आदेश जारी करने से एक दिन पहले ही उनका ट्रांसफर हो गया था। आरोप है कि तबादला होने के बाद भी इन चहेतों को तैनाती दे दी गई।
चिकित्सकों की कमी है। जेआर को रिन्यूअल को फोन करके बुलाया गया। ऐसे में चिकित्सक से पैसे कैसे लिये जा सकते हैं। ऐसा कहने वाले लोग स्वयं ही सोचे। मैने तो एक माह पूर्व ही शासन को पत्र पदमुक्त करने को लिखा था। मैने पदभार छोड़ दिया है।

-डा. नवनीत कुमार चौहान, प्राचार्य, मेडिकल कालेज, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks