बेटे के पैरों को जंजीर में जकड़कर चाट बेचने को मजबूर कर रहा पिता, वीडियो वायरल*

*बेटे के पैरों को जंजीर में जकड़कर चाट बेचने को मजबूर कर रहा पिता, वीडियो वायरल*

पीलीभीत।जिस उम्र में बच्चों की पढ़ने की जरूरत होती है उस उम्र में एक बच्चे के पैर जंजीर से जकड़े हुए हैं।बच्चे का नशेड़ी पिता उसके पैर में जंजीर डालकर उसमें ताला लगाकर अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मासूम बेटे को चाट पकौड़े के ठेले पर बैठा दिया है।बाजार में समाज से जुड़े लोगों ने भी इंसानियत नहीं दिखाई। बताया जाता है कि ऐसा लंबे अरसे से किया जा रहा है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सही पाया गया।पुलिस के अलावा एक समाजसेवी ने अन्य विभागों से शिकायतें की हैं।

*जानें क्या है पूरा मामला*

मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के कबीरपुर कासगंज गांव का है।यहां एक एक पिता को नशे की लत है। नशेड़ी पिता अपने बेटे कृष्णा को सुबह चाट पकौड़ी बनाने के बाद ठेले पर उसके पैर में जंजीर लगाकर ताला जड़ देता है।अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए पिता मशगूल हो जाता है।जांच में पता चला कि बेटे को दोषी बताया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी बताया कि चंचल बालक होने के कारण शरारती है,लेकिन यह कौन सी कवायद है कि छोटे बच्चे को एक ओर जहां बाल श्रम में परिवार के लोग ही धकेल दें और ऊपर से जंजीर बांधकर बंधक बना दें।  स्थानीय पुलिस को मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks