
एटा–थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/21 धारा 363/366/376 भादवि 5/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त दुर्वीन सिंह पुत्र वृजकिशोर निवासी ग्राम अमृतपुर थाना जैथरा जिला एटा को ग्राम अमृतपुर थाना जैथरा जनपद एटा से आज दिनांक 01.08.23 को समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- दुर्वीन सिंह पुत्र वृजकिशोर निवासी ग्राम अमृतपुर थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
- प्र0नि0 श्री नरेश सिंह
- उ0नि0 श्री लाल बहादुर
- है0का0 राजेश बाबू
- का0 अनिल कुमार