*एटा Big ब्रेकिंग…*

*एटा में नाले पर बने अतिक्रमण को जिला प्रशाशन ने जेसीबी से किया ध्वस्त, छाया गार्डन गेस्ट हाउस सहित एक दर्जन भर लोगों ने नाले पर बना लिया था अवैध पक्का निर्माण,*
*अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स लेकर जेसीबी से हटाया,*
*भारी संख्या में 7 थानों का फोर्स लगाकर की गई अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही,*
*कार्यवाही के दौरान एडीएम प्रशासन आलोक कुमार,एडिशनल एसपी धंनजय सिंह कुशवाहा, ईओ नगरपालिका एसके गौतम,नायब तहसीलदार विक्रम सिंह,कोतवाली नगर एसएचओ डॉ0 सुधीर कुमार सिंह, एसएचओ मिरहैची सुभाष बाबू कठेरिया,सकीट थाना प्रभारी अनुज चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद,*
*कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड पर स्थित नर्सरी से लेकर छाया गार्डन के पास का मामला।*