
एटा,1अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ की पूरे ब्रज प्रांत में गौशालाओं में गोवंशो का बुरा हाल है एटा में 2-3 गौशालाओं का मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि गोवंश बीमार, भूख से पीड़ित, चुटैल, इन सभी समस्याओं से जूझते हुए दिखाई दिए तथा गौशालाओं में सफाई व्यवस्था भी नहीं मिली जिसके कारण गोवंश कीचड़ में खड़े रहने के लिए मजबूर थे इस संबंध में हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा भी अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है जो कि काफी चिंता का विषय है इसी तरह गोवंश शहरों में घूमते नजर आ रहे हैं जिसके कारण आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं जिसमें गोवंश तो चुटैल हो ही रहे हैं तथा जनता भी चुटैल हो रही है।शहर में घूम रहे गोवंशो को गौशालाओं में पहुंचान की बात मैंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कही तो उन्होंने कहा कि शहर में कान्हा गौशाला की आवश्यकता है उनका कहना है कि इसके लिए मैंने ईओ नगरपालिका से वार्ता की है लेकिन वार्ता असफल रही इस संबंध में जब मैंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने कहा कि जब तक शहर में कान्हा गौशाला की व्यवस्था नहीं हो रही है तब तक पशुओं को भदवास गौशाला तथा पमास गौशाला जहां पर संख्या कम हो वहां पर भेजा जाये ताकि शहर में गोवंशो की संख्या कम हो सके। गोवंशो के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी गोवंशो को लेकर काफी चिंतित रहते हैं उसके बाद भी गोवंशो की दुर्दशा हो रही है ।
श्री चौहान ने कहाँ कि एटा में मई में गोकशी की घटना हुई थी जिसको लेकर नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा ने काफी गंभीरता से लिया तथा गोकशी करने वालों पर रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है तथा इस तरह की की कार्रवाई पूरे ब्रज प्रांत में होनी चाहिए ताकि गोकशी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
श्री चौहान ने कहा कि गोकशी ,गौ तस्करी ,पूरे ब्रज प्रांत में किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए पूरे ब्रज प्रांत के कार्यकर्ता जुटेंगे तथा मेरा पूरे ब्रज प्रांत के प्रशासन से भी कहना है कि वह लोग भी पूर्ण रूप से अपना सहयोग प्रदान करें तथा तथा एक तरह की घटना करने वालों पर रासुका, गैंगस्टर, एनएसए, की कार्रवाई करें ताकि उनके हौसलों को पस्त किया जा सके तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के इस अभियान को गति दी जा सके।